फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hit by unidentified vehicle, death

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 02 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hit by unidentified vehicle, death
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार रात गांव मरगोजिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें फिरोजाबाद निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर आए फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के गांव सुनारी सुराया निवासी जुर्गेंद्र ने बताया कि बड़े भाई रविंद्रपाल (35) शनिवार को एका थाना क्षेत्र के गांव नगला वामन में बाइक से अपनी ससुराल में आए थे। यहां से देरशाम वापस जा रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मरगोजिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम करा दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed