फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   History sheeter arrested for beating two youths suspecting them to be thieves

Etah News: चोर की आशंका पर दो युवकों को पीटने पर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested for beating two youths suspecting them to be thieves
अलीगंज। क्षेत्र के नगला बंजारन में 10 अगस्त को मैनपुरी जिले के दो युवकाें को चोर समझकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर छलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले को एसएसपी श्याम नारायण सिंह के गंभीरता से लिए जाने पर हरकत में आई थाने की पुलिस ने 7 युवकों की पहचान करते हुए 35 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला बंजारन में 10 अगस्त की रात को मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर के प्रदीप एवं दौलतपुर निवासी उत्तम सिंह एक तखत पर बैठे थे। जिनको चोर समझकर गांव के लोगों ने हमलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

युवकों के परिजन ने एसएसपी से संपर्क कर घटना के बारे में बताया जिस पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी हमलावरों की पहचान कर थाने की पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। थाने की पुलिस ने घटना के समय के वीडियो को खंगालकर छलिया, भाई सलमान, सलीम, पुत्र नासिर, कालिया, भिन्ना, इदरीश की पहचान कर 35 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिस्ट्रीशीटर छलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने छलिया से एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed