फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hindu organizations burnt Pakistan's flag, shouted slogans

हिंदूवादियों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, की नारेबाजी

Sat, 09 Oct 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations burnt Pakistan's flag, shouted slogans
एटा। श्रीनगर में आतंकियों द्वारा शिक्षकों की हत्या को लेकर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में माया पैलेस चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया। जमकर नारेबाजी की। इस घटना को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वहीं एटा में मंदिर के पुजारी के हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविंद चौहान और जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पुजारी की हत्या से पूरा हिंदू समाज आक्रोशित है। विहिप आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करता है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि आशंका है कि कश्मीर में चिन्हित करके हिंदुओं की हत्या और एटा में पुजारी की हत्या इस्लामिक जिहाद का स्वरूप तो नहीं है।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। कहा कश्मीर में 1990 के दशक जैसी घटनाएं शुरू हो गई हैं। बजरंग दल हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति के साथ खड़ा है। इस दौरान विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी, राजू दुबे, पंकज राठौर, निशा चौहान, उज्जवल चौहान, संदीप, बजरंग दल के अनुज दीक्षित, मुनीश वर्मा, पुनीत उपाध्याय, अभिजीत, योगेश पचौरी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed