{"_id":"6786a00985f0ce40100620aa","slug":"highway-wrapped-in-fog-vehicles-crawling-etah-news-c-163-1-eta1001-128268-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोहरे की चादर में लिपटा हाईवे, रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोहरे की चादर में लिपटा हाईवे, रेंगकर चले वाहन
Tue, 14 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कोहरे बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन और दूसरी और सड़क किनारे खड़ा कंटेनर।
- फोटो : हाईवे पर कोहरे बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन और दूसरी और सड़क किनारे खड़ा कंटेनर।
एटा। जिले में सोमवार की देर रात पड़ना शुरू हुआ कोहरा मंगलवार को दोपहर तक छाया रहा। इसके कारण हाईवे पर वाहन संचालन के दौरान चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं, सामान्य जन-जीवन पर भी कोहरे का प्रभाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में दो दिन खिली धूप के बाद सोमवार की देर रात से कोहरे की चादर छाने लगी, जो कि मंगलवार की दोपहर तक छाई रही। बाद में निकली धूप ने लोगों को राहत दी। कोहरे व सर्दी के चलते मंगलवार को छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग काफी देर तक रजाई में घुसे रहे। इसके अलावा सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा भी लिया। मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे जब धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले।
इसके अलावा अल सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहन धीमी गति के साथ रेंगते नजर आए। ट्रक चालक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात में कोहरा ज्यादा घना था, जिसके कारण सावधानी बरतते हुए वाहन चलाया। रास्ते में कई स्थानों पर रुक-रुककर एटा तक पहुंचे।