फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Highschool-intermediate distribution of papers today

हाईस्कूल-इंटर प्रश्नपत्रों का वितरण आज से

Thu, 12 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 12 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा प्रशभनपत्रों का वितरण तहसील स्तर पर बनाए गए संकलन केंद्रों से शुक्रवार को प्रात: दस बजे से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ नियमानुसार प्रश्नपत्र प्राप्त करने एवं 15 फरवरी तक पूरक मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




बोर्ड से प्राप्त प्रश्नपत्रों का वितरण शुक्रवार से किया जाएगा। बदली व्यवस्था में इसकी जिम्मेदारी तहसील स्तर पर बनाए गए संकलन केंद्रों की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापकों को सबंधित संकलन केंद्रों से प्रशभनपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इनकी जांच कर पूरक मांग रविवार तक कार्यालय को प्रेषित करने को कहा है। ताकि मांग के अनुरूप बोर्ड से प्रशभनपत्रों की मांग की जा सके। बताते चलें कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 82044 परीक्षार्थियों के लिए जनपद में 166 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन




प्रशभनपत्रों का वितरण शुक्रवार को तहसील स्तर पर बनाए गए संकलन केंद्रों से किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक पूर्ण सुरक्षा के साथ इन्हें प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही पेपर-कापी व अन्य बोर्ड परीक्षा सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों को करनी है। संबंधित अलमारी, कक्ष एवं परिसर की सुरक्षा के लिए रात्रि चौकीदारों को निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार गिरि, डीआईओएस, एटा



केंद्र व्यवस्थापक सूची जारी, प्राप्त करें
एटा। परीक्षा केंद्रों की मांग के अनुरूप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगा दी है। परीक्षा प्रभारी किसी भी कार्यदिवस में इसे कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि 166 केंद्र व्यवस्थापकों, 72 वाहय केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed