{"_id":"6402c3e47148b3a3f00fcbb4","slug":"high-school-exam-ends-with-social-science-paper-etah-news-c-25-1-79780-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र के साथ हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र के साथ हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त
Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र था। इसके साथ ही परीक्षाएं समाप्त हो गईं। प्रश्नपत्र देकर केंद्रों से बाहर आए परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट का संस्कृत का प्रश्नपत्र हुआ।
सुबह की पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 34289 में से 30549 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों से बाहर आए परीक्षार्थी काफी खुश थे। इस दौरान परीक्षार्थियों ने गुलाल उड़ाया और होली की एक-दूसरे को बधाई दी। परीक्षार्थी अनुज ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा दी है। सभी विषयों के पेपर अच्छे हुए है। अच्छे नंबरों से पास होने की उम्मीद है।
नेहा ने बताया सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र सरल था, अच्छा हुआ है। बोर्ड परीक्षा देकर अच्छा लगा। शिक्षक रामचंद्र ने बताया कि सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र बीते वर्षों से सरल आया। शिक्षक रामरतन ने बताया कि प्रश्न पत्र ठीक था। परीक्षार्थियों को जो पढ़ाया गया वो आया है।
विज्ञापन
सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का फल एवं खाद्य संरक्षण का प्रश्न पत्र था। जहां पंजीकृत 599 में से 548 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इंटरमीडिएट का शाम की पाली में संस्कृत का प्रश्नपत्र था। जहां 611 परीक्षार्थियों में से 557 ने परीक्षा दी। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई है। शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा का अंतिम प्रश्नपत्र है।