फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   High alert, beefed shrines in etah

हाई अलर्ट, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई

Fri, 05 Dec 2014 11:28 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
एटा ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 05 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
High alert, beefed shrines in etah

विज्ञापन
 जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, इसके बाद खुफिया एजेंसियों को मिले यूपी में पांच आतंकियों के घुसने  के इनपुट के बाद प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ा दी गई। शनिवार को छह दिसंबर भी है, ऐसे में इनपुट को और भी गंभीरता से लिया गया। जिले भर में एक साथ वाहनों, होटलों, धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। धार्मिक स्थलों के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसएसपी ने खुद चेकिंग कराई और पुलिस व पीएसी के साथ फ्लैग मार्च निकाला।




 शुक्रवार की सुबह 11 बजे पुलिस को खुफिया विभाग का एक पत्र मिला, जिसमें उप्र में पांच आतंकियों के घुस आने की बात कही गई थी और साथ ही कहा गया था कि ये प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए किसी धार्मिक स्थल में हमला कर सकते है। इनपुट में यह भी कहा गया था कि छोटे शहरों को ये अपना निशाना बना सकते है।
विज्ञापन




शनिवार को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी भी है। इसके बाद जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। स्थानीय खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया और एक साथ सभी थानों में चेकिंग शुरू कर दी गई। संदिग्धों की जांच होने लगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा खुद भी शहर में निकल पड़े। जीटी रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली जाने लगी। छावनी जैसी स्थिति जीटी रोड की हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि प्रदेश में आतंकियों के घुसने की सूचना पर यह चेकिंग की गई।



 साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। डीआईजी ने भी मंडलभर के सभी जिला अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस में चेकिंग के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed