{"_id":"ae7005595a0c127980dface80c198d44","slug":"high-alert-after-the-alert-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईअलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईअलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरफोर्स के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद हुए हाई अलर्ट से जनपद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। रविवार को सीओ ने कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ केे साथ रेलवे स्टेशन, मथुरा, बरेली, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग की। नगर के प्रमुख होटलों की भी चेकिंग की गई।
सीओ सबीह हैदर 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी पदम सिंह, जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह, आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मथुरा, कानपुर, बरेली रूट की ट्रेनों में भी उन्होंने सघन चेकिंग की। यात्रियों के सामान को खुलवाकर भी चेक किया। इसके बाद सीओ सदर पुलिस टीम के साथ होटलों में चेकिंग को पहुंचे। रेलवे रोड पर बने हुए होटलों पर भी उन्होंने सघनता से चेकिंग की। चेकिंग में होटलों में सुरक्षा के मानक खरे न उतरने पर सीओ ने नाराजगी जाहिर की और होटल मालिकाें को कड़ी चेतावनी दी। सभी होटल मालिकों को मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश जारी किए। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था सहित अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त रखने एवं यात्रियों को ठहराते समय उनकी पूरी जानकारी रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि फिर से निरीक्षण में अनियमितता पाई जाएगी तो होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।