फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hi-tech being done to Gram Panchayats: District Magistrate

ग्राम पंचायतों को किया जा रहा हाईटेक: जिलाधिकारी

Sun, 24 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech being done to Gram Panchayats: District Magistrate
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शपथ लेते डीएम। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पंचायती राज दिवस पर रविवार को अवसर पर कलक्ट्रेट और ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायतों को अधिक से अधिक हाईटेक किया जा रहा है। अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विधायक विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पंचायतों को विकसित बनाने और विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। डीएम ने कहा कि पंचायत सचिवालय पर परिवार रजिस्टर के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी उपलब्ध रहेगी। जो लोग योजनाओं से वंचित है वे पंचायत सचिवालय पर कर्मचारियों से मिलकर फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष कुमार यादव ने भी विचार रखे। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी, एडीपीआरओ मनोज त्यागी, मनोज कुमार, प्रभारी डीपीओ संजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने दिलाई जल बचत की शपथ
मारहरा। पंचायती राज दिवस के मौके पर ग्राम प्रधानों ने ग्रामवासियों को जल बचत की शपथ दिलाई।साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का भी आह्वान किया। ग्राम पंचायत पिदौरा, जिन्हैरा, नोजरपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विक्रम सिंह वर्मा, सर्वेश उपाध्याय, निशा वर्मा, लक्ष्मी उपाध्याय, दिनेश चंद्र यादव, विक्रम सिंह वर्मा आदि प्रधान व प्रतिनिधि, पंचायत सहायक आलोक कुमार लोधी, सोनू शर्मा, भगत सिंह ,गंगाराम सिंह, अनीता राजपूत, पूनम देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed