{"_id":"61d449cdaa1f2204f9524b90","slug":"helpdesk-not-built-in-offices-screening-also-closed-etah-news-agr520083530","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों में नहीं बनी हैल्पडेस्क, स्क्रीनिंग भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों में नहीं बनी हैल्पडेस्क, स्क्रीनिंग भी बंद
विज्ञापन
विकास भवन के मुख्य द्वार पर नहीं है कोविड हैल्पडेस्क। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। सरकारी कार्यालयों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिसके तहत हैल्पडेस्क अनिवार्य है, लेकिन अभी तक इन्हें नहीं बनाया गया है। वहीं लोगों के कार्यालय में प्रवेश करने पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जा रही है। जिम्मेदारों की इस लापरवाही से संक्रमण बढ़ सकता है।
अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को पड़ताल की। प्रशासन ने जिले के 75 कार्यालयों में हैल्पडेस्क गठित करने के निर्देश दिए थे। वहां अभी तक हैल्पडेस्क नहीं बनाई गई हैं। कोरोना के प्रति आमजन ही नहीं, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क के ही अधिकांश कर्मचारी कार्यालयों में काम कर रहे हैं। नगर पालिका, डाकघर, बैंक, विकास भवन पर भी बनाई गई हैल्पडेस्क पूरी तरह से बंद हो चुकी है।
मुख्य डाकघर, दोपहर 12:30 बजे
कचहरी रोड स्थित मुख्य डाकघर में सुबह से लोगों की भीड़ लगी हुई थी। यहां पर हैल्पडेस्क के नाम पर कोई भी व्यक्ति तैनात नहीं था। डाकघर के अंदर कई लोग बिना मास्क लगाए घुस रहे थे। काउंटरों और परिसर में भी बिना मास्क लोग नजर आ रहे थे, थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विकास भवन, दोपहर 1 बजे
अलीगंज मार्ग स्थित विकास भवन में भी कोविड हैल्पडेस्क नहीं बनाई गई है। थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जा रही है। यहां पर विकास से संबंधित कई कार्यालय हैं, जिनमें कई सारे फरियादी रोजाना पहुंच रहे हैं। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था नहीं थी। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बुधवार से हैल्पडेस्क शुरू करने का आदेश जारी कर दिया।

डाकघर में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के आते और जाते लोग ।संवाद- फोटो : ETAH