{"_id":"971cda80a457ae9474ce53b24acb0577","slug":"held-amid-tight-security-for-divisional-accountants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 13 Sep 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को लेखपाल भर्ती की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। 11 परीक्षा केंद्रो पर 7580 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जनपद में कुल 8925 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियान के निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रो पर शनिवर को ही परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। एडीएम बाल मयंक मिश्र जहां प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालें थे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वंय अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज संभाले थे। निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया और समय से प्रश्र पत्र वितरित किए गए और समय से परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा प्रात: साढ़े दस बजे शुरु हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरु हुई। परीक्षा कक्षों में कड़ी निगरानी थी। तीन जोन मजिस्ट्रेट एवं छह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रो पर भ्रमण कर रहे थे। परीक्षा प्रेक्षक राहुल ङ्क्षसह ने परीक्षा केंद्रो पर जाकर भ्रमण किया। एडीएम व एएसपी से परीक्षा संबंधी जानकारी की। क ड़ी सुरक्षा में प्रश्र पत्रों को परीक्षा केंद्रो पर पहुंचाया गया और उत्तर पुस्तिकाओं को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया। परीक्षा केंद्रो के बाहर परीक्षार्थियों के अभिभावक भी जुटे थे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्र से दूर कर लिया।
महिला परीक्षार्थियों की संख्या भी रहीं खूजब
कासगंज(ब्यूरो)। लेखपाल भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्रो पर महिला परीक्षार्थियों की संख्या भी काफी रही। महिला परीक्षार्थियों की पुरुष परीक्षार्थियों की तरह तलाशी लेकर परीक्षाकेंद्रो में प्रवेश दिलाया गया। महिला परीक्षार्थियों को देखते हुए शिक्षिकाओं की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विकलांगों ने भी लेखपाल की परीक्षा
कासगंज(ब्यूरो)। भर्ती परीक्षा को लेकर सभी परीक्षार्थियों में काफी उत्साह था। काफी विकलांग परीक्षार्थी भी परीक्षा देने पहुंचे। कोई वैशाखी के सहारे तो कोई ट्राई साइकिल पर परीक्षा देने पहुंचा।
पीएसी की भी की गई तैनाती
कासगंज(ब्यूरो)। परीक्षा केंद्रो पर कई थानों क्षेत्रों का पुलिस बल लगाया गया था। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएसी की तैनाती भी परीक्षा केंद्रो पर की गई।
एनसीसी के केडिटों ने दिखाया रास्ता
कासगंज(ब्यूरो)। लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहवुंचे। बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य चौराहों पर एनसीसी केडिटों ने परीक्षार्थियों को मार्ग बताकर उनकी मदद की। कैप्टन आलोक दुबे ने बताया कि परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में केडिटों ने उन्हें रास्ता दिखाया।
प्रश्र पत्र से खुश नजर आए परीक्षार्थी
कासगंज(ब्यूरो)। लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्र पत्र से परीक्षार्थी खुश नजर आए। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्र पत्र उम्मीदों के मुताबिक ही रहा है। दोनों ही पालियों में प्रश्र पत्र से परीक्षार्थी खुश थे। गणित के प्रश्र थोड़े से टफ थे, लेकिन शेष प्रश्र काफी सरल रहे। परीक्षार्थी अमित कुमार सोलंकी, शादाब, फिरोज, वाजिद, राजकुमार आदि ने प्रश्र पत्र को बेहतर बताया।