फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   heavy rain, hailstrom, crop damaged

आफत बनकर आई बारिश, फसलें डूबीं, बिजली गिरने से किशोर की मौत

Sat, 08 Jan 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
heavy rain, hailstrom, crop damaged
एटा। शनिवार तड़के से शुरू हुई रिमझिम बरसात के बाद सुबह करीब नौ बजे झमाझम बारिश होने लगी। घंटे भर हुई बरसात से शहर के अधिकांश रास्ते पानी में डूब गए। सुबह से शहर में बिजली गुल रही। तेज बरसात आफत बनकर आई। सरसों, आलू, मटर और गोभी की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, नयागांव थाना क्षेत्र के गांव कदरागंज में बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

अवागढ़ और सकीट में सुबह से लेकर दिन भर की बरसात के बाद अवागढ़ में तेज ओलावृष्टि हो गई। करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। घरों की छत, आंगन, मैदान आदि में भी ओलों की परत जम गई। लोग बर्फ से खेलते नजर आए। इसके अलावा सकीट में भी ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे से करीब साढ़े सात घंटे हुई बरसात से शहर के अधिकांश रास्ते पानी में डूब गए। बाजारों में जलभराव हो गया। वहीं, दोपहर एक बजे तक हुई बारिश के बाद हाथी गेट, घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट आदि बाजारों में जलभराव बना रहा। पटियाली गेट पर सीवर लाइन पड़ने की वजह से दलदल जैसी स्थिति हो गई। मोहल्ला किदवई नगर, होली मोहल्ला, नगला पोता, मारहरा दरवाजा आदि जगहों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गलियों में पानी भर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में लेटा था किशोर, मौत बनकर गिरी बिजली
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कदरागंज में एक मकान पर बिजली गिरी। बारिश के चलते एक आदित्य राजपूत (14) परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ शनिवार सुबह घर के एक कमरे में लेटा हुआ था। बिजली लिंटर को चीरती हुई उसके ऊपर जा गिरी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जबकि बिजली गिरने से कमरा भी ढह गया। इससे कमरे में लेटे तीन अन्य लोग भी चुटैल हो गए। बिजली और लिंटर गिरने की आवाज पर अन्य परिजन कमरे की ओर दौड़े। झुलसे किशोर व घायलों को लेकर अलीगंज सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। नयागांव थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गांव कदरागंज में बिजली गिरने से किशोर की मौत हुई है।
सरसों व आलू की फसल को हुआ नुकसान
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा त्रिबल सिंह ने बताया कि बारिश में सरसों व आलू के साथ मटर और गोभी की फसल भी प्रभावित हुई है। सरसों की फली झुक जाएगी और जमीन पर गिरने से काली पड़कर खराब हो जाएगी। वहीं, सरसों का फूल झड़ जाएगा, जिससे नुकसान होगा। आलू की फसल खोदाई के लिए तैयार है। ज्यादा बारिश से पानी खेत में भरेगा जो नुकसानदायक है। गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद हैं। पिछैती बुवाई की स्थिति में गेहूं का पौधा छोटा होने पर पानी में डूब सकता है।

दिनभर बिजली रही गुल
शहर में सुबह से ही बिजली गुल हो गई। दोपहर में एक दो घंटे के लिए आपूर्ति मिली। उसके बाद फिर कटौती कर दी गई। करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि बारिश होने की वजह से कई बार ब्रेक डाउन हुआ और बिजली आपूर्ति सही से संचालित नहीं हो सकी।
बारिश अधिक होने की वजह से मटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से पौधे की जड़, फूल, फल गलने का डर सता रहा है।
- संतोष शर्मा, सकीट
आलू की खोदाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बारिश अधिक होने की वजह से खेत में पानी भर गया है। अब आलू खराब होने की संभावना है।
- सत्याम सिंह, सकीट
शनिवार को बारिश अधिक होने की वजह से टीम क्षेत्र में जाकर फसल प्रभावित होने का आंकलन नहीं कर सकी। रविवार को टीम को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
- एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed