{"_id":"5dfdf91a8ebc3e87952b2c6f","slug":"heavy-fog-in-kasganj-news-etah-news-agr4210408102","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने थामी रफ्तार, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने थामी रफ्तार, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें
कासगंज रेलवे स्टेशन पर कोहरे में ट्रेन का इंतजार करते यात्री
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। शुक्रवार देर रात से कोहरे ने वातावरण पूरी तरह धुंधला कर दिया। कोहरे की चादर से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई ट्रेनें घंटों प्रभावित हुईं। रेल अफसरों ने लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोहरे का प्रभाव सबसे अधिक रेलमार्ग पर दिखाई दिया। भरतपुर से चलकर कासगंज आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55342 अपने निर्धारित समय दोपहर 11:10 बजे के स्थान पर 12:10 बजे पहुंचे। कामाख्या जंक्शन से उदयपुर सिटी जाने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19710 पांच घंटे 42 मिनट देरी से दोपहर 3:22 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंची। इसका समय सुबह 9:40 बजे कासगंज पहुंचने का था।
विज्ञापन
गोरखपुर से चलकर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 19410 अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 5 बजे के स्थान पर 1 घंटा 13 मिनट देरी से 6:13 बजे कासगंज पहुंची। लखनऊ से जयपुर जाने वाली जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19716 शाम 6:05 बजे के स्थान पर रात 10:05 बजे चार घंटे देरी से कासगंज जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा मथुरा, कानपुर, बरेली की ओर आने जाने वाली अन्य कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।