फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health workers strike, stray patients and attendants

स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, भटके मरीज और तीमारदार

Wed, 15 Dec 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Health workers strike, stray patients and attendants
सुबह कार्य बहिष्कार के दौरान मेडिकल कॉलेज में बैठकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। डिप्लोमा फार्मासिस्टों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार मरीजों और तीमारदारों पर भारी पड़ रहा है। वहीं बुधवार को फार्मासिस्टों की हड़ताल में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी साथ दे दिया। इसके चलते सुबह के समय पर्चे नहीं बने और इस वजह से ओपीडी भी नहीं चल सकी। मरीजों को लेकर तीमारदार तक भटकते रहे। सुबह 10 बजे के बाद सेवाएं शुरू हुईं, तो हर जगह भीड़ टूट पड़ी।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट अपनी मांगों को लेकर चार दिसंबर से आंदोलन कर रहे हैं। नौ दिसंबर से सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। बुधवार को फार्मासिस्टों का अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हड़ताल में सहयोग किया और ओपीडी के पर्चे 10 बजे तक नहीं बनाए गए। फार्मासिस्टों की हड़ताल खुलने के बाद पर्चा बनाने का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद मरीज ओपीडी में चिकित्सकों से उपचार लेने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed