फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Healey second day Earth , people come in danger

दूसरे दिन भी हिली धरती, दहशत में आए लोग

Sun, 26 Apr 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Healey second day Earth , people come in danger
रविवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए। दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर आए
विज्ञापन
भूकंप के झटके पांच से छह सेकंड तक महसूस किए गए। इसके चलते लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। कई जगह दीवारें भी चटक गईं। दूसरी ओर, गांव वाहनपुर में पोलियो दवा पीकर लौट रही बालिका लक्ष्मी के ऊपर कच्ची दीवार गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।



भूकंप के झटकों से बेशक जिले में कोई नुकसान की खबर न हो लेकिन लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। दोपहर 12.43 बजे पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 5 से 6 सेकंड के इस झटकों से लोग दहशत में आ गए। सुबह 11 बजे के गांव वाहनपुर में एक घर की कच्ची दीवार में लगा लोहे का दरवाजा अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में बालिका लक्ष्मी (05) पुत्री कामताप्रसाद आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बालिका पोलियो की दवा पीकर घर लौट रही थी, वहीं एक महिला भी घायल हो गई। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटका लगने से गेट गिरा था, इसके चलते बालिका की मौत हो गई, वहीं जानकारी पर तहसीलदार और पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी करने पर सामने आया कि कच्ची दीवार पर भारी लोहे का दरवाजा चढ़ा दिया था जो हाल ही में चढ़ा था। इसलिए यह वजन सहन नहीं कर पाया और गिर पड़ा। घटना सुबह की है, जबकि भूकंप दोपहर को आया है। दूसरी ओर, जलेसर, अलीगंज, सराय अगहत आदि अन्य स्थानों पर भी लोगाें ने भूकंप के झटके महसूस किए, वहीं कई जगह दीवारें भी चटक गईं।


जिले में नहीं आपदा से निपटने के इंतजाम
जिले में पुलिस-प्रशासन के पास आपदा से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। पुलिस विभाग के खुद कई थाने और मकान जर्जर पड़े हैं, जहां लोग रह रहे हैं। भूकंप के तेज झटके में कभी भी यह गिर सकते हैं। जेल रोड पर बने पुलिस क्वाटर में रह रहे पुलिस कर्मियों के कई परिवार मकान बंद कर चले गए हैं, उनमें ताले लगे हैं। वहीं जीआईजी क्वाटर भी जर्जर हैं। जिला अस्पताल में बने कुछ क्वाटर भी जर्जर हैं। कार्यवाहक आरआई सूबेदार रघुराज सिंह का कहना है कि पुलिस लाइन और बंग्लादेश कालोनी में क्वाटर जर्जर पड़े हैं उनकी मरम्मत के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। वहीं यदि कोई घटना होती है तो उससे निपटने के लिए पूरे इंतजाम हैं। वहीं चिकित्सीय सेवा भी बदहाल है, अगर ऐसे में आपदा आती है, तो इससे निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिला अस्पताल में मात्र 10 चिकित्सक ही मौजूद हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं।  

रात में मोबाइल रखकर सोए तो हो सकता है हादसा
एटा। फेसबुक, व्हाट्सअप ग्रुप पर शनिवार रात मैसेज चला कि रात 12:30 से 3:30 बजे पृथ्वी के पास से खतरनाक आकस्मिक किरणें गुजरेंगी। लोग अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखें। मोबाइल को अपने पास रखकर न सोएं। इस मैसेज के बाद कई लोगों ने रात में अपना मोबाइल दूसरे कमरे में रख दिया। मैसेज के बाद लोग डरे हुए दिखे। इतना ही नहीं रात में लोग अपने चहेतों को फोन कर जानकारी करते हुए दिखाई दिए।
 

दुआओं के लिए उठे हाथ, हुआ हवन
भूकंप से भारत-नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को घंटाघर पर जिला युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ किया। साथ ही फिर से भूकंप न आने को लेकर भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान अतुल राठी, दिनेश वार्ष्णेय, एससी जैन, अशोक गुप्ता, डेविड जैन, सुजीत देव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी ने शहीद पार्क में बैठक कर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, इस मौके पर आर्यन भारद्वाज, बृजेश राजपूत, अनिल कुमार, विनीश, रजत, नवीन आदि मौजूद थे। मारहरा में विश्व हिंदू परिषद ने कैंडल मार्च निकाला। स्काउट गाइड शिक्षक राजीव वर्मा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए स्काउट गाइड तत्पर हैं, अगर ऐसी आपदा आती है, तो हरसंभव मदद करेंगे, जिससे लोगों का ज्यादा से ज्यादा बचाव हो सके।
 

भूकंप की सूचना कंट्रोल रूम नंबर पर दें
एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आए भूकंप को देखते हुए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका नंबर 05742233390 तथा पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 100 है। यदि कहीं भूकंप के चलते कोई जन धन हानि होती है तो उक्त व्यक्ति इस नंबर पर सूचना दे सकता है।
 

27-28 को बंद रहेंगे सभी स्कूल
शिक्षा निदेशक माध्यमिक उप्र लखनऊ के आदेश के बाद डीएम निधि केसरवानी ने जिले के सभी बेसिक और माध्यमिक स्कूल कालेज 27-28 अप्रैल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि कोई स्कूल कालेज खुलता है तो संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed