फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   He went to the police the two sides were pelting

पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव

Sun, 26 Apr 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 26 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में तनातनी
विज्ञापन
हो गई। बाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। पथराव होता देख पुलिस भी जान बचाकर निकल गई। मामले में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी रामभरत सिंह, रामसेवक में खेत को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि मामला कोर्ट में भी चल रहा है। रविवार सुबह 10 बजे रामसेवक पक्ष के लोग खेत में पड़ी फसल थ्रेसर से काट रहे थे, तभी रामभरत पक्ष के लोग पुलिस को लेकर पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में तनातनी हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए, मारपीट शुरू हो गई।


आक्रोशित लोगों को देख पुलिस कुछ भी उन्हें रोक नहीं कर पाई। कुछ देरबाद पथराव भी शुरू हो गया, जिससे लोगाें में भगदड़ मच गई। लोगों के साथ पुलिस भी अपनी जान बचाती नजर आई। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। बाद में पहुंचे अन्य पुलिसबल ने स्थिति को काबू में लिया। मामले में एक पक्ष से रामभरत सिंह ने रामसेवक, हरिशचंद्र, संजीव सहित एक दर्जन नामजद और 15 अज्ञात तो वहीं दूसरे पक्ष से रामसेवक, जगदीश, प्रेमवीर, मोनू सहित 18 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed