फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hazara canal near the road collapsed beneath Day

हजारा नहर के समीप सड़क के नीचे से ढाय ढही

Tue, 11 Aug 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 11 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hazara canal near the road collapsed beneath Day
 ग्राम चिलकिनियां से ग्राम सियपुर जाने वाले मार्ग पर हजारा नहर के समीप सड़क में कटान से सड़क क्षति ग्रस्त हो गई है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। सड़क मार्ग को दुरुस्त कराए जाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांग की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव माधव तिवारी ने कहा कि पुल के किनारे की ढाय ढह जाने से सड़क का कटान हो गया हैं। मोड़ काफी तीव्र हैं। यदि थोड़ी सी भी सजगता हटी तो यहां से गुजरने वाले वाहन 15 फुट नीचे गड्ढे में गिर सकते हैं। रात्रि में हादसा होने की संभावना अधिक रहती है। ग्राम कुमरौआ के प्रधान रामब्रेश ने कहा कि मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी हैं, लेकिन फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हें। जब कि यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। जो सड़क बची हैं वह भी ढाय धसने से गिर सकती है, जिससे सड़क मार्ग बंद हो सकता है। कांग्रेसियों एवं ग्रामीणों ने सड़क को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर महेशचंद्र, प्रवेश, भोला, शनिप्रकाश, शिशुपाल, धर्मेंद्र, मुकेश, रामवीर, इंद्रपाल, अजयपाल, वीरपाल, रामखिलाड़ी, मुनेश यादव, बहोरनसिंह, कुंवरपाल, राजवीर, नरेश, पातीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed