फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Havoc of rogues, three houses ransacked, rural shot

बदमाशों का कहर, तीन घरों में लूटपाट, ग्रामीण को गोली मारी

Tue, 02 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 02 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Havoc of rogues, three houses ransacked, rural shot
पटियाली क्षेत्र के अयोध्यानगर गांव एवं ब्रिसिंगपुरा में सोमवार की रात्रि को बदमाशों ने कहर ढाया। एक ग्रामीण को लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। इसे गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया। घटना से मंगलवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।शक के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों के साथ पुलिस जब गांव में पहुंची तो लोगों में रोष फैल गया। ग्रामीण हिरासत में लिए गए लोगों को सौंपने की मांग कर रहे थे। इन्हे न छोड़ने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी का घिराव कर लिया। पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि को ब्रिसिंगपुरा और अयोध्यानगर गांव में बदमाशोंने धावा बोला। ब्रिसिंगपुरा में सबसे पहले बदमाश राजवीर के घर में घुसे। बदमाशों ने असलाह के बल पर सो रहे परिवारीजनों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। एक कमरे में बदमाश परिवारीजनों को ले गए। यहां बक्से अलमारी में रखी जेवर, नगदी व कपड़े व अन्य कीमती सामान बदमाशों ने लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने रामलड़ैते के घर में धावा बोल दिया और परिवारीजनों को बंधक बनाकर जेवर नगदी और अन्य सामान लूट लिया। ब्रिसिंगपुरा में दो घरों में जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश पड़ोस के गावं अयोध्यानगर गांव में पहुंचे। यहां भारत सिंह के घर में बदमाश घुसे। बदमाशों ने सभी परिवारीजनों को बंधक बना लिया। भारत सिंह ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वारदात पर कुछ लोगों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने मंगलवार को सुबह इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इनकी शिनाख्त कराने के लिए गांव में पहुंची। पुलिस की हिरासत में पहुंचे लोगों को ग्रामीण अपनी सुपर्दगी में देने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन लोगों को जब ग्रामीणों को नहीं सौंपा तो आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पार्टी से ही भिड़ गए। पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस कर्मी भी पत्थर लगने से चुटैल हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित थे। मामले की सूचना पर सीओ अमृतलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया और समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत में लिए गए युवक महेंद्र को लूटपाट के शक में घेरे में लेकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से महेंद्र भी अचेत हो गया।
विज्ञापन



राजवीर के घर में 24 फरवरी की शादी थी
ब्रिसिंगपुरा में राजवीर के घर बदमाशों ने योजनापूर्वक धावा बोला। राजवीर के पुत्र पप्पू की बारात 24 फरवरी को जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। घर में रिश्तेदार भी पहुंचने शुरु हुए थे। घर में शादी का जेवर और नगदी भी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सिंह की दुकान पर पहले भी धावा बोल चुके हैं बदमाश
पटियाली(ब्यूरो)। अयोध्यानगर के भारत सिंह पर बदमाशों की पहले से ही निगाह थी। पिछले माह धुमरी में उनकी कपड़े की दुकान पर बदमाशों ने चोरी की थी। भारत सिंह का शक पहले से ही कुछ लोगों पर था। घर पर बदमाशों के धावे के बाद भारत सिंह को गोली मार दी गई।

पुलिस पर हमले के बाद पहुंची कई थानों की पुलिस
 पटियाली पुलिस के ग्रामीणों का आक्रोश का शिकार होने की सूचना पर आसपास के थानों का पुलिस बल भी गांव की ओर भेज दिया गया। पटियाली के समीपवर्ती गांव की पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार भी पहुंचे, लेकिन इससे पूर्व ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो चुका था।


हमला करने वाले ग्रामीणों पर होगी कार्रवाई
पटियाली के इंसपेक्टर अरुण कुमार चौहान का कहना है कि पुलिस पार्टी पर पथराव व हमला करने के मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी। आरोपियों को चिह्नित करके प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की गाड़ी का शीश टूटा है। जबकि कुछ पुलिस कर्मी मामूली चुटैल हुए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed