{"_id":"6bd185b65711de27016bd0bae3f4e951","slug":"happy-christmas-merry-christmas-in-church-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस से गूंजे चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस से गूंजे चर्च
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की रात हुए धार्मिक आयोजन के बाद सुबह से ही गिरजाघरों में हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस बोलकर एक-दूसरे को विश किया गया। चर्चों में विशेष सामूहिक प्रार्थना सभाओं के साथ प्रभु यीशु की झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर धर्मांतरण को लेकर पुलिस व एलआईयू नजर रखे हुए थी, लेकिन जिले में कहीं ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
क्रिसमस पर गिरजाघरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। अन्य समाज के लोगों ने भी यहां पहुंचकर ईसाई समाज के लोगों को बधाइयां दीं। आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च में सजीं प्रभु यीशु की झांकियां देखने एवं विश करने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। यहां मौजूद फादर ने बधाइयां स्वीकारते हुए आगंतुकों को केक खिलाया। सीएनआई चर्च में विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा हुई।
मैगांव मेमोरियल चर्च में सुबह एकत्रित हुए लोगों ने सामूहिक प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। फादर अनीश ने शांति सद्भाव का संदेश देते हुए प्रभु यीशु द्वारा दिए गए उपदेश बताए। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम व भाईचारा एवं दूसरों की मदद से प्रभु प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर पादरी यूआर जेकब, एज्राडीन, अरुण लाल, पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद गुप्ता, महेश यादव, सुरेश यादव, डॉ. नागेंद्र सिंह, अमित सहाय, एसएम लाल, राकेश न्यूटन, अमित सुमित दयाल, पंकज प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सजे घर, हुई आतिशबाजी, बने पकवान
बुधवार की रात ईसाई परिवारों के घरों पर विशेष सजावट नजर आई। बच्चों व बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की और हैप्पी क्रिसमस बोला। ईसाई परिवारों में विश करने वालों का तांता रहा। परंपरा के अनुसार अन्य समाज के मित्रों ने इन परिवारों में पहुंचकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। साथ ही पकवानों का जमकर लुत्फ लिया। बच्चों ने घरों पर भी प्रभु यीशु की झांकियां सजाईं।
बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बड़े दिन के उपलक्ष्य में नन्नूमल चौराहा स्थित सांईराम मंदिर में बच्चों की भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने भजन सुनाए। गानों पर जमकर नृत्य किया। कविताएं भी सुनाईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर आयोजक बॉबी भैया, अमर पाल सिंह, सूरज, सागर, उदित, गोपाल, वीना गुप्ता आदि मौजूद थे।