{"_id":"6a610aec6ba33868810d4b27","slug":"handing-over-the-mobile-phone-he-said-talk-or-else-ill-kill-your-family-etah-news-c-163-1-eta1014-153797-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मोबाइल थमाकर बोला- बात कर वरना परिवार को मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मोबाइल थमाकर बोला- बात कर वरना परिवार को मार दूंगा
विज्ञापन
जलेसर। एक गांव में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया। आरोप है कि एक मनचले युवक ने छात्रा का रास्ता रोककर चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसे मोबाइल फोन थमाया और बोला-बात कर वरना परिवार को मार दूंगा। परिजन की पूछताछ में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री जलेसर कस्बा के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। बीते 16 जुलाई को जब वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दुकान चलाने वाले निखिल नाम के युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वह छात्रा से अभद्रता करते हुए उसे चाकू दिखाने लगा। इसके बाद छात्रा को एक मोबाइल फोन थमाते हुए धमकी दी कि यह मोबाइल ले जा, मुझसे बात करना। अगर यह बात अपने माता-पिता या भाइयों को बताई तो तुझे और तेरे पूरे परिवार को जिंदा छोड़ूंगा। घटना के बाद किशोरी इस कदर डर गई कि उसने परिजन से कुछ नहीं कहा और स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर दिया।
--
गुमसुम रहने पर परिजन को हुआ शक
लगातार कई दिनों तक छात्रा के स्कूल नहीं जाने और घर में गुमसुम रहने पर परिजन को किसी अनहोनी की आशंका हुई। 20 जुलाई को जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी और पूरी आपबीती सुनाई। छात्रा ने आरोपी द्वारा दिया गया मोबाइल भी परिजन को सौंप दिया। उक्त मोबाइल में आरोपी निखिल के नाम की सिम पड़ी थी, जिस पर वह लगातार फोन करके धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
-
वर्जन-
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही जलेसर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ