फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   haive ka nirman

एटा से निधौली, जलेसर होते हुए आगरा तक बनेगा नया हाईवे

Tue, 24 Nov 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
haive ka nirman
एटा से निधौली जलेसर होते हुए आगरा जाने वाला मार्ग । - फोटो : ETAH
एटा। आगरा से एटा आने वाले यात्रियों के लिए नए वर्ष में नए हाईवे की सौगात मिल सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा से जलेसर, निधौलीकलां होते हुए एटा तक हाईवे बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। एनएच 321 जी के नाम से इस हाईवे की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो नवंबर माह तक तैयार हो जाएगी। वहीं लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) ने एनएचएआई को हस्तानांतरित करने के लिए पिछले माह पत्र भेज दिया है। संभावना है नए वर्ष में हाईवे पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा क्याेंकि फोरलेन में भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पूर्व से ही सड़क के दोनों ओर पर्याप्त जगह खाली पड़ी है। नए साल में हाईवे पर निर्माण शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने करीब चार वर्ष पूर्व आगरा के तत्कालीन सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया की पहल पर आगरा से बरेली मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की घोषणा की थी। वर्तमान में यह सड़क लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के पास है। नितिन गडकरी की घोषणा के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तैयार की जा रही है डीपीआर
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। एक पत्र के जवाब में राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनजर अरुण कुमार यादव ने बताया कि मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से इसकी डीपीआर तैयार कराई गई है, जो नवंबर अंत तक तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क को दिया गया राजमार्ग का नाम
राजमार्ग प्राधिकरण ने नए हाईवे के रूप में एनएच 321 जी नाम दिया है। सड़क के दोनों ओर करीब सात मीटर चौड़ाई बढ़ाकर इसे फोर लेन किया जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई करीब 5:50 मीटर है। आगरा से एटा तक इसकी दूरी जहां 72 किलोमीटर है, वहीं एटा सीमा में इसकी लंबाई करीब 55 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed