{"_id":"58dbf5524f1c1bfe4c63e491","slug":"haindapamp-se-nikalane-laga-taileey-padaarth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप से निकलने लगा तैलीय पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप से निकलने लगा तैलीय पदार्थ
amar ujala
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप सील करते अफसर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइन पार इलाके के लालपुर गांव के एक घर में लगे हैंडपंप से मंगलवार की देर शाम अचानक पानी के स्थान पर तैलीय जैसा पदार्थ निकलने लगा। इससे लोग स्तब्ध रह गए। सूचना पर प्रशासनिक, पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर इसे देखा। नमूना लेकर आपूर्ति विभाग ने हैंडपंप को सील कर दिया है।
लालपुर निवासी प्रमोद कुमार भारद्वाज फर्रुखाबाद में रोडवेज कर्मी है। उनके घर में लगे हैंडपंप से मंगलवार को पानी के साथ अचानक पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकलने लगा, तो घरवाले अचंभित हो गए। हैंडपंप से पेट्रोलियम पदार्थ निकलने की खबर फैली, तो भीड़ जमा हो गई। खबर लगते ही एसडीएम बीएल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इसके बाद वह पुलिस तैनात कर दी गई। पेट्रोलियम पदार्थ आने का सिलसिला बुधवार को भी बना रहा। इस पर डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह आकर हैंडपंप से निकले पानी का नमूना लिया। इसके बाद हैंडपंप को सील कर दिया। वहीं पेट्रोलियम पदार्थ निकलने की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
नजदीक ही है रेलवे का डीजल टैंक
हैंडपंप से जिस स्थान पर पेट्रोलियम पदार्थ निकल रहा है। उससे कुछ ही दूरी पर ही रेलवे का डीजल टैंक है। रेलवे ने इस टैंक से डीजल की सप्लाई देने के लिए पाइप लाइन जमीन के भीतर बिछा रखी है। हैंडपंप से इस पाइप लाइन की दूरी तकरीबन 10-12 फीट ही है।
विज्ञापन
परिवरीजनों के सामने पानी की समस्या
हैंडपंप से पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकलने के बाद से परिवारीजनों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें आसपास के अन्य घरों में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। गृह स्वामिनी मालती ने बताया कि हैंडपंप काफी पुराना है, लेकिन पेट्रोलियम पदार्थ निकलने की घटना पहली बार हुई है।
हैंडपंप से निकल रहे पेट्रोलियम पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। हैंडपंप को सील करा दिया गया है। जिससे उसमें से पेट्रोलियम पदार्थ न निकाला जा सके। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी
-बीएल सरोज, एसडीएम