फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Guruji bound by the rule of time and motion study

टाइम एंड मोशन स्टडी के नियम में बंधे गुरुजी

Tue, 21 Dec 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Guruji bound by the rule of time and motion study
एटा। मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परिषदीय विद्यालयों के गुरुजी को टाइम एंड मोशन स्टडी के नियम में बांधा गया है। कक्षा-कक्ष में शिक्षण कार्यों और बच्चों के साथ सीखने-सिखाने के लिए टाइम एंड मोशन स्टडी का पालन करना होगा। शैक्षिक समय में स्कूल छोड़ा तो कार्रवाई की तलवार कभी भी गिर सकती है।
विज्ञापन

टाइम एंड मोशन स्टडी में प्राप्त विश्लेषण के आधार पर बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालयों के खुलने का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे का रहेगा। जबकि एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से शाम तीन बजे तक विद्यालय खुलेंगे। 40 मिनट का एक घंटा होगा और 240 दिन शिक्षण दिवस का संचालन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

अवकाश तालिका से भिन्न डीएम देंगे छुट्टी
टाइम एंड मोशन स्टडी लागू होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों के शिक्षक अवकाश तालिका से भिन्न कोई भी छुट्टी अन्य अधिकारियों से प्राप्त नहीं कर सकेंगे। जिलाधिकारी ही छुट्टी की अनुमति देंगे। 2021-22 में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी और ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को पंजिका का करना होगा रख-रखाव
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में 40 पंजिकाओं का रख-रखाव किया जा रहा है। अब शिक्षक डायरी, उपस्थित, प्रवेश, कक्षावार छात्र उपस्थिति, एमडीएम, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाफ, आय-व्यय, चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना और पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका का रख-रखाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed