{"_id":"5ea858c38ebc3e907664aa7e","slug":"gst-staff-bitten-etah-news-agr4396703161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी का पालन कराने गए जीएसटी कर्मी से अभद्रता, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी का पालन कराने गए जीएसटी कर्मी से अभद्रता, धमकी
विज्ञापन
मारहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैठा कर्मचारी। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। कस्बा के बाजार में सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदारों को हिदायत देना जीएसटी कर्मी को भारी पड़ गया। छह दुकानदारों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए बाजार में न आने की धमकी तक दे डाली। परेशान कर्मी ने आधा दर्जन दुकानदारों के खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी। वहीं, राजनीतिक दबाव के चलते मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव ओरनी में कोरोना पॉजिटिव महिला पाए जाने पर हॉटस्पॉट बनाया गया। जहां ग्रामीणों की मदद के लिए प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करने का कार्य जीएसटी कर्मी पियूष कुमार को सौंपा हैं। मंगलवार की सुबह कर्मी ओरनी में निरीक्षण करने के बाद कस्बा के बाजार में पहुंचे।
यहां दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था । दुकानदार भीड़ लगाकर सामान की बिक्री कर रहे थे। भीड़ देख जीएसटी कर्मी ने दुकानदारों को लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी, जिस पर दुकानदार आग बबूला हो गए और कर्मी के साथ अभद्रता कर डाली।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मचारी और दुकानदारों को थाने ले आई। जीएसटी कर्मी ने आधा दर्जन व्यापारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देेने की तहरीर दी। मामला बढ़ता देख व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नेताओं को बुला लिया।
बाद में राजनीतिक दबाव बनाकर मामला शांत करा दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों का थाने में समझौता हो गया था, जिससे कोई कार्यवाई नहीं की गई है।