फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   GST

जीएसटी की सरल पंजीकरण व्यवस्था का लाभ उठाएं व्यापारी

Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
GST
कासगंज। बुधवार को वाणिज्य कर कार्यालय में व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए जीएसटी की पंजीकरण प्रक्रिया को सरल किया गया है। अधिक से अधिक व्यापारी इस प्रक्रिया में अपना पंजीकरण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि रजिस्टर्ड व्यापारियों को दस लाख रुपये दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक रजिस्टर्ड व्यापारी को अपने व्यापार के लिए किसी भी बैंक आदि से सरलता से ऋण सुविधा उपलब्ध हो जाती है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा संचालित व्यापारी पेंशन योजना का लाभ भी व्यापारियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो कर विभाग को दिया जाएगा उससे ही देश का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर अदा करके देश के विकास के सहयोगी बनें। गोष्ठी में डिप्टी कमिश्नर एसके अग्रवाल, असिस्टेंट कमिश्नर रीना सिंह ने भी व्यापारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, जिला महामंत्री डॉ. मोहम्मद फारूक, युवा नगर अध्यक्ष राज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह मनकू, श्रवण कुमार साहू, डॉ. विकास गुप्ता, अनिल अग्रवाल एवं राकेश गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed