{"_id":"68af15dca25954f6b305602c","slug":"gst-department-team-raids-six-firms-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बोगस फर्मों से हड़पे चार करोड़...जीएसटी विभाग की टीम का छह ठिकानों पर छापा, ठेल वाले के नाम पर मिली फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बोगस फर्मों से हड़पे चार करोड़...जीएसटी विभाग की टीम का छह ठिकानों पर छापा, ठेल वाले के नाम पर मिली फर्म
Wed, 27 Aug 2025 07:58 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:58 PM IST
सार
जलेसर के पते पर छह फर्मों की पड़ताल की गई। ये सभी कागजों पर ही चलती मिलीं। दो जगह मशीनें भी लगी थीं, लेकिन काम नहीं हो रहा था। इन फर्मों ने इस साल में अब तक करीब 4 करोड़ रुपये की आईटीसी प्राप्त की है।
विज्ञापन
जीएसटी की छापेमारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में केंद्रीय जीएसटी विभाग ने बुधवार को जलेसर में 6 फर्मों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये फर्में बोगस मिलीं। इनके जरिये गिलट के आभूषणों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के करीब 4 करोड़ रुपये इस साल में हड़पे गए हैं।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की टीम बुधवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ, कानपुर और आगरा के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ यहां पहुंची। टीम ने मंडी जवाहरगंज, महावीरगंज, अकबरपुर, हवेली और सराय खानम इलाकों में छापेमारी शुरू की। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि गिलट के माल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। इससे बने आभूषणों को बढ़ावा देने के लिए सरकार 15 प्रतिशत की छूट देती है। व्यापारी को केवल 3 प्रतिशत जीएसटी देना होता है और उसे 15 प्रतिशत आईटीसी बचता है।

जलेसर के पते पर छह फर्मों की आज पड़ताल की गई है। ये सभी कागजों पर ही चलती मिलीं। दो जगह मशीनें भी लगी थीं लेकिन काम नहीं हो रहा था। इन फर्मों ने इस साल में अब तक करीब 4 करोड़ रुपये की आईटीसी प्राप्त की है। इस धनराशि की वसूली इन सभी से की जाएगी। इस मामले में करीब 20 दिन पहले भी राज्य जीएसटी विभाग ने कई ठिकानों पर छापेमारी की थी लेकिन तब व्यापारी नहीं मिले थे, जिससे टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
एक ठेल वाले के नाम से भी चल रही थी फर्म
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि 6 फर्मों में से एक फर्म ऐसी भी मिली है जो एक ठेल वाले के नाम से चलाई जा रही थी। जांच में पाया गया कि फर्म के संचालक ठेल वाले को इस बारे में जानकारी तक नहीं थी। लाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति दूसरा ही है।