{"_id":"4faf230f4d17c8df406f8916eeb47e9b","slug":"group-dance-first-modern-school-in-maya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डांस में माया मार्डन स्कूल प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डांस में माया मार्डन स्कूल प्रथम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बाद पुन: शुरू हुए बूगी-बूगी शो में जय हो डांस ग्रुप, न्यू जय विक्रांता ,ब्लास्टर ग्रुप ,यंग बाय ,शाइन स्टार ग्रुप ने मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ग्रुप डांस में प्रथम माया मार्डन स्कूल, द्वितीय बीपीएस स्कूल, तृतीय जनकल्याण स्कूल रहे। अकेडमी ग्रुप में जय हो ग्रुप प्रथम ,शाइन स्टर द्वितीय और करन एवं वैष्णवीर ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गायन में सीनियर ग्रुप में प्रथम फैजान ,द्वितीय नीलम जूनियर में प्रथम मन्तसा , द्वितीय नेता, तृतीय अंशिका तिवारी रही। डांस सीनियर ग्रुप में अरबाज खान प्रथम ,द्वितीय कबीर, जूनियर में प्रथम अरायना आर्य ,द्वितीय श्रेयस उपाध्याय ,तृतीय स्थान पर श्वेता रही। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला जज मानवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज बृजेश कुमार शर्मा ने किया। विजेताओं को अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य, एसडीएम सदर सुनील वर्मा ,पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ,संयोजक योगेश कुमार शाक्य ने अतिथितों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका साधना शर्मा ,बबिता कुलश्रेष्ठ , मधु कुशवाह ने निभाई। राकेश कुमार कंज ,योगेश कुमार ,संध्या भारती, शेर सिंह शाक्य ,सौरभ कुमार ,संदीप मिश्रा ,श्यामबाबू निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन