फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   groom fall on stage duaring wedding brige refuses marriage

जयमाला की स्टेज पर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Tue, 07 May 2019 10:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
groom fall on stage duaring wedding brige refuses marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में जयमाला के समय दूल्हा को चक्कर आ गए और गिर गया। इसके बाद कन्या पक्ष ने दूल्हा को कोई गंभीर बीमारी बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। दुल्हा और बराती बिना दुल्हन के ही वापस हो गए।
विज्ञापन

 
सिकंदरपुर वैश्य निवासी राम किशोर की पुत्री जावित्री की बरात सोमवार की देर शाम जनपद एटा के ग्राम नोराई से आई थी। बरात गांव में पहुंची तो कन्या पक्ष ने जमकर बरातियों का स्वागत किया। सभी खुशी में मग्न थे। बराती भी डीजे पर नाच गाने में लगे थे। 
विज्ञापन


जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी जयमाला स्टेज पर ही दूल्हा को चक्कर आ गया और वह गिर गया। इस पर कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह फिर से गिर गया। इसकी जानकारी पूरे गांव को भी हो गई। उसके पास से कुछ दवांइयां भी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वह दवाई खाना भूल गया था, जिससे उसे चक्कर आ गए। जब इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने परिजनों से शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि दूल्हा को कोई गंभीर बीमारी है। बातचीत के बाद दोनों पक्षों मे समझौता हो गया और दूल्हा व बराती वापस लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed