{"_id":"618d1db13206f01cc9503171","slug":"government-ended-hooliganism-and-gave-traders-a-fear-free-environment-etah-news-agr51430490","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार ने गुंडागर्दी खत्म कर व्यापारियों को भयमुक्त माहौल दिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार ने गुंडागर्दी खत्म कर व्यापारियों को भयमुक्त माहौल दिया’
विज्ञापन
जलेसर में फीता काट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ करते भाजपा ब्रज प्रांत अध्यक्ष और क्षेत्रीय ?
- फोटो : ETAH
जलेसर। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित दिवाली मेला का बुधवार की रात समाप्त हो गया। भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी तथा क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर ने संयुक्त रूप से समापन किया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि योगी की सरकार ने गुंडागर्दी खत्म कर व्यापारियों को भयमुक्त माहौल दिया है।
इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष तथा विधायक को माला पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि जलेसर की पहचान घुंघरू-घंटी की बजह से न सिर्फ देश में अपितु विश्व में है। मुख्यमंत्री से मिलकर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व नगर के बड़ा बाजार स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ बृजक्षेत्र के अंतर्गत उद्यमी संवाद एवं श्रमजीवी सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक बृज क्षेत्र अजय कुमार गर्ग ने शुभारंभ किया। उद्योगपति अंशुल बंसल के आवास पर भाजपा मंडल, भाजपा युवा मोर्चा, सराफा एसोसिएशन, उप्र व्यापार मंडल (कंछल गुट, मिश्रा गुट और बंसल गुट), बर्तन उद्योग एसोसिएशन, घुंघरू उद्योग, एक्सपेलर एसोसिएशन आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम में विनीत प्रकाश गुप्ता, अनूप कुमार अग्रवाल, अनुज कुमार वार्ष्णेय, डीसी बसंल, जितेंद्र दिवाकर, प्रत्येंद्र पाल सिंह पूर्व एमएलसी, कुबेर सिंह अगरिया पूर्व विधायक, अशोक शर्मा, बीएल कुशवाह, मोहित बंसल, राजीव सिंघल, चेयरमैन विकास मित्तल, चेयरमैन देवीलाल लोधी आदि मौजूद रहे।