{"_id":"c3953b88be7bef79e7e5bb6aad8ad8cd","slug":"goodwill-tue-union-organizing-human-intercourse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 01 Sep 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक पड़ाव में आयोजित मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम को मातेश्वरी के साथ संबोधित करते हुए साकार विश्वहरि (भोले बाबा) ने कहा कि मानवीय समाज में वर्गवाद, धर्मवाद और सांप्रदायिकता वाद, अंधविश्वास, मैं, मेरी, निंदा और चुगली आदि का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हम इन सामाजिक बुराइयों व व्यसनों को मानवता भाईचारे से ही खत्म कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हमें मानवता भाईचारा, अनेकता में एकता, सरलता, समरसता और सद्भाव का ही अमृत हमें पीना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि तभी हमारी सामाजिक, वर्गवाद, धर्मवाद, सांप्रदायिकता वाद, भौतिकतावाद का जुनून ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, सूद्र, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि बुराइयों की प्यास बुझेगी और यही हमारे मानवीय समाजों व विकास की सबसे बड़ी संपत्ति होगी। इसी से वर्गवाद, धर्मवाद, सांप्रदायिकता वाद के जहर को फलने फूलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ही साकार विश्व हरि परमात्मा का सार्थक अभियान संपूर्ण दिशाओं में चल रहा है, और कसौटी पर खरा उतर कर मानवीय समाज में बुराइयां व व्यसन छूटकर सुधार देखने को मिल रहे हैं।
इस मौके पर कंट्रोम रूम, खोया-पाया शिविर, चिकित्सा शिविर आदि लगाया गया। लगभग छह हजार सेवादार भाई बहन पुलिस के साथ व्यवस्था संभाले हुए थे। सत्संग में आसपास के जिलों के अलावा दूसरे प्रांतों से भी अनुयाई पहुंचे। इस मौके पर ज्ञानेंद्र यादव, बुर्जपाल यादव, जगदीशचंद्र, रमेश भारती, एसबी तोमर, ब्रजेंद्र, राकेश नरपति, राजेश कुमार, राजकुमार, मिथलेश यादव, आरएस राठौर आदि मौजूद थे।