फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Goods burnt in a fire at a tent shop

Etah News: टेंट की दुकान में आग लगने से सामान जला

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goods burnt in a fire at a tent shop
अलीगंज क्षेत्र में टैंट हाउस की दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
अलीगंज। क्षेत्र के गांव पंचपुरा में सोमवार देर रात एक टेंट की दुकान में आग लग गई। सुबह होने पर दुकान से उठते आग के गुबार और आग को सुलगता देख गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस को जानकारी देते हुए लोगों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन


थाना अलीगंज के पंचपुरा निवासी गुड्डू शाक्य की गांव के बाहर मुख्य सड़क पर टेंट की दुकान है। इसमें किसी तरह सोमवार की देर रात को आग लग गई। मंगलवार को भोर होने पर गांव के लोगों ने दुकान से धुएं के गुबार को उठता देखा तो दंग रह गए। पास जाने पर देखा दुकान में आग सुलग रही थी। आग लगने की खबर पर गांव में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

लोगों की जानकारी पर पीआरवी- 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के बुझने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से दुकान में रखी प्लास्टिक की 250 कुर्सी, 100 गद्दे, 100 रजाइयां, पंडाल का सामान जलने के साथ ही टेंट, मशीनें, साउंड बॉक्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट हो गए। गुड्डू शाक्य ने बताया दुकान में आग लगने से लगभग चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed