फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Good news: MBBS studies approved in medical college

खुशखबरी: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पढ़ाई को मंजूरी

Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Good news: MBBS studies approved in medical college
पीएसी-मारहरा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक विंग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में निर्माणाधीन रानी अवंतीबाई स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय को 2021-22 के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई की मंजूरी दे दी गई है। लखनऊ की अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से इसे संबद्ध किया गया है। 100 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम द्वारा कॉलेज को मान्यता दे दी गई है। कॉलेज को 100 सीटें मिली हैं। इसी शिक्षण सत्र से महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी लेटर ऑफ इंटेंट आ गया है। आठ दिन में फाइनल पत्र भी आ जाएगा।
विज्ञापन

अभी 330 बेड का हो रहा संचालन
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल 330 बेड का बना है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में दोनों अस्पताल व मैटरनिटी विंग में बेड संचालित है। जहां 30 बेड की इमरजेंसी बनाई गई है।
विज्ञापन

25.89 एकड़ में बन रहा है मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज 25.89 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। पीएसी-मारहरा रोड स्थित गांव सिरांव में शिक्षण कार्य के लिए 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग बनाई गई है। जहां छात्रावास, लैब, लेक्चर रूम के साथ फैकल्टी के लिए आवास भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ 16 लाख रुपये में बन रहा मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज 25 फरवरी 2019 से बनना शुरू हुआ है। कार्यदायी संस्था द्वारा मारहरा रोड पर लगभग पूरी बिल्डिंग तैयार कर दी गई है। जबकि जीटी रोड पर मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन पर अभी कार्य चल रहा है। पूरे मेडिकल कॉलेज की लागत दो करोड़ 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed