फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gokulpur team reached the final by winning the second semi-final

Etah News: दूसरा सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंची गोकुलपुर की टीम

Mon, 26 May 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 May 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Gokulpur team reached the final by winning the second semi-final
निधौली कलां। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज में चल रहे एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की शाम दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें जीतकर गोकुलपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इसका मुकाबला मंगलवार को निधौली कलां सी टीम से होगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को होना था, लेकिन बारिश के कारण नहीं हो सका। रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद गोकुलपुर की टीम ने नगला पिपली की टीम को पहले बैटिंग का मौका दिया। ओपनर धीरज और अजय की जोड़ी ने 31 बॉल में 50 रन बनाए। इनके बाद टीम का कोई अन्य खिलाड़ी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। इसके चलते रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 115 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

जवाब में खेलते हुए गोकुलपुर के ओपनर बल्लेबाज रॉकी और एबीडी की जोड़ी ने 29 बॉल में 93 रन बनाए। जिसके चलते टीम ने आसानी से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच एबीडी यादव को चुना गया। टूर्नामेंट के संयोजक मनीष पटेल ने उनको मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने 19 बॉल में ताबड़तोड़ 63 रन बनाए। इसमें 3 छक्के और 9 चौके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आयोजक मनीष पटेल ने बताया कि फाइनल पहले सेमीफाइनल में विजयी टीम निधौली कलां सी फाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है। इससे गोकुलपुर की टीम का मुकाबला होगा। फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को 5100 रुपये के साथ खिलाड़ियों को मेडल से नवाजा जाएगा। उपविजेता टीम को 2500 और खिलाड़ियों को मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed