फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   girls should aware about health

‘स्वास्थ्य के प्रति किशोरियों में जागरूकता जरूरी’

Thu, 17 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Thu, 17 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
girls should aware about health
डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि किशोरियों की उचित देखभाल के लिए किशोरी सुरक्षा योजना लागू है। योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से 12 तक की किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकींस का वितरण किया जाएगा। वहीं उन्हेें व्यक्तिगत स्वच्छता, सेनेटरी नैपकींस का समुचित प्रयोग, निस्तारण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत जांच और परामर्श शिविर बीआरसी पर 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। वह गुरुवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज में किशोरी सुरक्षा योजना के तहत आयोजित शिविर में मौजूद किशोरियों को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएम ने कहा कि किशोरियों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ ही जागरूक होना जरूरी है। किशोरी स्वास्थ्य योजना को मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, पुरानी कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करना है। योजना के तहत छात्राओं के लिए बुकलेट के साथ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन की गोलियां दी जाएंगी। आगामी 24 से 30 दिसंबर तक किशोरी स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, बाल विकास, सरकारी विद्यालयों, परिषदीय विद्यालयों के प्राचार्य, नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।  सीएमओ डा. आरसी पांडेय, डा. ध्रुर्वेंद्र भदौरिया, कर्मचारी, शिक्षिकाएं, छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
काउंसलिंग शिविर का आयोजन
जिला सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी ने बताया कि रामबाल भारती इंटर कालेज में कॅरियर काउंसलिंग के तहत गुरुवार को कॅरियर, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास मिशन से संबंधित जानकारी शिवराम शर्मा सहायक निदेशक अलीगढ़ मंडल, उज्ज्वल कुमार जिला सेवायोजन अधिकारी मैनपुरी, एके भारती, देव प्रकाश गुप्ता ने दी। राम निवास यादव, डीएस यादव, लगभग 350 छात्र और छात्राएं, अध्यापक, अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed