फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl's marriage was broken by propaganda on social media

Etah News: सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर युवती की शादी तुड़वाई

Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girl's marriage was broken by propaganda on social media
एटा। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर युवती की शादी तुड़वा दी गई। युवती ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके जीजा ने एक मैरिज ब्यूरो ग्रुप पर शादी के लिए फोटो और बायोडाटा भेजा था। बाद में उसकी शादी तय होने पर विभिन्न नामों से आईडी बनाकर फोटो लगाए गए और रिश्तेदारों व परिचितों को मैसेज भेजे गए।
विज्ञापन


युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शहर की रहने वाली है। एक मैरिज ब्यूरो ग्रुप में फोटो और बायोडाटा जीजा ने दिया था। इसके बाद 17 फरवरी 2023 को शादी पक्की हो गई। आरोप है इसके बाद किसी व्यक्ति ने फोटो व बायोडाटा का अनैतिक रूप से प्रयोग किया। मोनू गुप्ता, रूपेश गुप्ता, मोनिका वार्ष्णेय, सोनल गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय जैसे तमाम नामों से फर्जी आईडी बनाकर उसके बारे में दुष्प्रचार किया।
विज्ञापन


इसके बाद रिश्तेदार और परिचितों को भी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं शादी न करने की भी धमकियां दी जा रही हैं। इसकी वजह से शादी के तय रिश्ते में दरार आ गई। फर्जी आईडी बनाने वाले की वजह से जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। वह तनाव में रह रही है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा आईटी एक्ट में दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित

एटा। थाना मिरहची में अदालत के आदेश पर एक विवाहिता ने अपने पति दीपक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसमें पति सहित आठ ससुरालीजनों को नामजद किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। मायके वाले पूरी नहीं कर पाए तो पति ने तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुकृत्य किया जाने लगा। जबकि देवर ने छेड़छाड़ की।


थाना मारहरा में एक महिला ने गांव के ही नरेंद्र उर्फ नीलेश के खिलाफ 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और बेटी की चीख-पुकार पर धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed