{"_id":"65259182623f4a0b2402da77","slug":"girl-student-murder-case-met-deputy-cm-and-raised-demand-for-cbi-investigation-etah-news-c-163-1-sagr1016-6651-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा हत्याकांड : डिप्टी सीएम से मिलकर सीबीआई से जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा हत्याकांड : डिप्टी सीएम से मिलकर सीबीआई से जांच की उठाई मांग
Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक छात्रा की विद्यालय से लौटते समय दुष्कर्म के बाद 21 अगस्त 2023 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जिला पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार दुखी है। इसकी वजह से सोमवार को परिजन डिप्टी सीएम से लखनऊ में मिले और पूरे मामले की जांच सीबीसीआईडी अथवा सीबीआई से कराने की मांग की गई।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले पिता ने बेटी के साथ हुए बर्बरता के बारे में बताया। कहा कि 21 अगस्त को बेटी कक्षा 8 की पढ़ाई करके विद्यालय से घर लौट रही थी तभी दरिंदों ने खेत में पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम करने के बाद निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात को 52 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी के हत्यारों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। ऐसे में परिवारीजन काफी परेशान हैं। प्रकरण की जांच कर रहे विवेचक और पुलिस से खुलासा होने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में सीबीसीआईडी अथवा सीबीआई या फिर किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
डिप्टी सीएम ने सक्षम एजेंसी से जांच कराकर मामले का खुलासा कराने और अपराधियों को सजा दिलाने का भराेसा दिया है। उम्मीदें जताई गईं हैं कि शासन स्तर से कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। मुलाकात के दौरान मत्स्य प्रकोष्ठ उप्र भाजपा सह संयोजक सत्येंद्र कश्यप बौबी भी साथ रहे।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई योजना से मदद की मांग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ उप्र सह संयोजक सत्येंद्र कश्यप की ओर से रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत आर्थिक मदद दिलाने की मांग भी की गई। कहा कि पत्रावली की प्रक्रियाएं पूर्ण की जा चुकी हैं लेकिन शासन स्तर पर लंबित हैं। इसको पूर्ण कराकर आर्थिक मदद दिलाई जाए।