{"_id":"6558e304438e3beaf2090b74","slug":"girl-shot-from-distance-revealed-in-postmortem-report-in-etah-while-family-members-said-she-committed-suicide-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परिजन बोले बेटी ने सुसाइड किया... रिपोर्ट कह रही दूर से मारी गई गोली, अब इस बात पर गहराया पुलिस का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिजन बोले बेटी ने सुसाइड किया... रिपोर्ट कह रही दूर से मारी गई गोली, अब इस बात पर गहराया पुलिस का शक
Sat, 18 Nov 2023 09:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:46 PM IST
सार
एटा में किशोरी को गोली लगने से मौत के मामले में परिजन बोले कि बेटी ने सुसाइड किया है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कह रही है कि गोली दूर से मारी गई है। अब इस बात पर पुलिस का शक गहरा गया है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की तड़के करीब 5.30 बजे तनिष्का (17) के सिर में गोली लगने से मौत हुई थी। पोस्टमॉर्टम के दौरान सिर में बुलेट फंसी मिली है। इसे दूर से चलाए जाने के संकेत मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। उधर परिजन ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
घटना थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला विकास नगर की है। यहां बृहस्पतिवार रात बलवीर सिंह के मकान के पीछे देवी जागरण का आयोजन चल रहा था। इसमें घर के सभी लोग शामिल थे। शनिवार तड़के तनिष्का जागरण से उठकर घर में आई। घर पहुंचे परिजन को उसका शव मिला। उनका कहना था कि तनिष्का ने गोली मारकर खुदकुशी की है। पहले से किसी तरह का वाद-विवाद अथवा तनाव नहीं था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: पटाखा बाजार अग्निकांड मामला, बच्ची और किशोर सहित तीन और ने तोड़ा दम; अब तक 10 लोगों की हो चुकी मौत
विज्ञापन
पुलिस वारदात के बाद से ही हत्या या आत्महत्या के साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है। वहीं शुक्रवार की देर शाम तक चले पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि गोली दूर से मारी गई है। इसकी वजह से माथे पर एक भी ब्लैक स्पॉट नहीं है। जबकि करीब से गोली मारने से काले रंग के दाने उभर आते हैं। इसके साथ ही सिर में ही बुलेट मिली है, जो साबित कर रही है कि गोली चलने की रेंज कुछ दूरी रही है।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात
यही वजह है कि गोली सिर से पार नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चीजें स्पष्ट हुई हैं। सिर में गोली फंसी मिली है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शव का अंतिम संस्कार हो गया है। अब भरोसे में लेकर परिजन से पूछताछ की जाएगी।