फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl killed in road accident, three injured

सड़क हादसे में बच्ची की मौत, तीन घायल

Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in road accident, three injured
एटा। सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन उसका शव मेडिकल कॉलेज से घर ले गए। जबकि सोमवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव मजराऊ निवासी अनिल कुमार की पांच वर्षीय पुत्री तनु सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक बाइक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव नगला भजुआ निवासी पुनीत की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी पूरन सिंह बुग्गी से खेत पर जा रहे थे। बुग्गी पलटने से वह घायल हो गए। सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी निवासी रनवीर बाइक से जैथरा आए थे। कस्बे में एक टैंपो ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed