फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl including two cousins ??died in a road accident

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत युवती की मौत

Mon, 01 Nov 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Girl including two cousins ??died in a road accident
मृतक रजनेश फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात स्थित रेलवे फ्लाईओवर के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों समेत एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती व एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जब कि एक युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव शिवसिंहपुर निवासी राज बहादुर (21) पुत्र धनीराम, रजनेश (20) पुत्र बृजेश कुमार और अंशिका (19) पुत्री कुंवरपाल की मौत हुई है। मृतक रजनेश के भाई राजेश का कहना है कि राजबहादुर अपनी चचेरी बहन अंशिका को लेकर मिरहची से रविवार की रात लौट रहा था। रेलवे फ्लाईओवर के पास राज बहादुर की बाइक खराब हो गई। उसने रजनेश को फोन करके बुला लिया। तीनों बाइक को बैठकर देख रहे थे कि क्या खराबी है। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके चलते राजबहादुर और अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान सोमवार तड़के चार बजे रजनेश ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले का मुकदमा राजेश ने ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक राजबहादुर । संवाद

मृतक राजबहादुर । संवाद- फोटो : ETAH

मृतका अंशिका फाइल फोटो । संवाद

मृतका अंशिका फाइल फोटो । संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed