{"_id":"44876769fdf295c370a43d890c184786","slug":"gic-was-held-in-honor-of-president-of-the-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में आयोजित किया गया आयोग के अध्यक्ष का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में आयोजित किया गया आयोग के अध्यक्ष का सम्मान
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 30 Aug 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ सलिल कुमार वर्मा ने कहा कि चयन प्रक्रिया में शीघ्र ही सुधार किए जाएंगे। नए विज्ञापन निकालकर योग्य शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का पारदर्शिता के साथ चयन किया जाएगा। राजकीय इंटर कालेज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए डॉ वर्मा ने स्वामी विवेकानंद को शिक्षकों का आदर्श बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलकर शैक्षिक सुधार सुनिश्चित करने का आहवान किया।
राजकीय शिक्षक संघ आगरा-अलीगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राकेश गांधी पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज का अहम वर्ग है। इनके प्रयासों पर युवाओं का ही नहीं समाज का भविष्य निर्भर है। प्रभारी प्रधानाचार्य महावीर सिंह यादव ने अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामवीर सिंह यादव और संचालन रविकांत यादव ने किया। इस अवसर पर अरविंद यादव एसडीएम, प्रशांत यादव पीसीएस एवं वैज्ञानिक राहुल प्रताप सिंह भदौरिया को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत करने वालों में राकेश यादव, रविकांत यादव, राजीव यादव बॉबी आदि प्रमुख थे। उपस्थित लोगों में संजीव यादव एआरएम, शिक्षक नेता गुमान सिंह यादव, वीके सिंह यादव, रनवीर सिंह यादव, डॉ रामनिवास यादव, डॉ सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, लोकपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, अभिलाख सिंह यादव आदि प्रमख हैं।