फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ghungroo-belli business jolted by Russia-Ukraine war

रूस-यूक्रेन युद्ध से घुंघरू-घंटी कारोबार को झटका

Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ghungroo-belli business jolted by Russia-Ukraine war
जलेसर के एक कारखाने में बनीं रखीं घंटियां व अन्य पीतल उत्पाद। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रूस और यूक्रेन युद्ध से बने हालातों के चलते जलेसर के घुंघरू-घंटी कारोबार को भी झटका लगा है। कई देशों में भेजे जाने वाले उत्पादों का निर्यात मंदा पड़ गया है। वहीं नए ऑर्डर मिलना पूरी तरह बंद हो गए हैं। लाखों रुपयों का माल कारखानों में पड़ा है। जलेसर के पीतल उत्पाद देश ही नहीं, विदेशों तक मशहूर हैं। खासतौर से विंड चाइम, घुंघरू और छोटी घंटियों के सामान की विदेशों में अच्छी मांग रहती है। बड़े निर्यातक जलेसर से माल मंगाकर विदेशों में आपूर्ति करते हैं। सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में ये उत्पाद भेजे जाते हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन में तनावपूर्ण स्थिति बनने के साथ ही निर्यात प्रभावित होने लगा था।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो असर और बढ़ गया। यहां के निर्यातक कारोबारियों के मुताबिक जो पुराने ऑर्डर मिले थे, उनका माल बनकर तैयार है, लेकिन परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की वजह से माल भेज नहीं पा रहे हैं। वहीं नए ऑर्डर मिलना बंद हो गए हैं। इसके चलते केवल स्थानीय ऑर्डर का ही काम किया जा रहा है। कारखानों में इस समय उत्पादन करीब आधा रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed