फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ghar mein kishoree kee hatya ke baad lootapaat

घर में किशोरी की हत्या के बाद लूटपाट

Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
ghar mein kishoree kee hatya ke baad lootapaat
लालपुर की घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालपुर में बदमाशों ने गुरुवार रात घर में लूट के बाद किशोरी की हत्या कर दी। शव को फांसी पर लटका कर लुटेरे चले गए। परिवारीजनों के बाहर से लौटने के  बाद वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

लालपुर निवासी अवधेश शर्मा व उनकी पत्नी नीरज गुरुवार शाम 5:30 बजे ट्रेन से दवा लेने के लिए गंजडुडवारा चले गए। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री ज्योति रह गई। बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने घर में रखे 5,000 रुपये की नकदी, कुंडल, अंगूठी, पायल लूट लिए। बदमाशों ने किशोरी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के आंगन के ट्टर में साड़ी से लटका दिया। अवधेश व उनकी पत्नी गंजडुडवारा से रात में ही लगभग 12 बजे वापस लौटे। उन्होंने अपनी पुत्री को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद उन्होंने किवाड़ की संद में से झांक कर देखा तो अपनी पुत्री को लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने चीख पुकार मचा दी जिससे आसपास के लोग जाग गए। पड़ोस की छत के रास्ते से उन्होंने घर में प्रवेश किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवारीजनों  ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास के लोग किशोरी के साथ रेप की आशंका जता रहे है। 
विज्ञापन



रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई रह जाएंगी सूनी
कासगंज। लालपुर में हत्या का शिकार हुई ज्योति अपने चार भाइयों की इकलौती बहन थी। उसके चारों भाई दीपक (24), जीतू(22), मोनू(20),सोनू(18) दिल्ली में अपने पिता के साथ रहकर फलों का कार्य करते हैं। बहन की हत्या की सूचना पर चारों भाई दिल्ली से अपने घर लौटे। कुछ दिनों बाद आ रहे रक्षाबंधन पर्व से पूर्व बहन की हत्या हो जाने से चारों भाई दुखी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed