फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganga ghats Gunje Jaykare

गंगा घाटों पर गूंजे जयकारे

Sun, 13 Sep 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 13 Sep 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ganga ghats Gunje Jaykare
भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर रविवार हरि की पैड़ी में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान को श्रद्धालु एक दिन पूर्व से ही गंगा घाटों पर पहुंचना शुरु हो गए। भोर की किरण से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाना शुरु कर दिया। हरि की पैड़ी एवं गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं ने तीर्थपुरोहितों से अपने पितरों की आत्मशांति के लिए अनुष्ठान कराया। स्नान के बाद तीर्थपुरोहितों को दान दक्षिणा देकर श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया। स्नान दान के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में बैठे साधु संतों को दान किया। मंदिरों में सपरिवार देवदर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। वाराह मंदिर, योगेश्वर, पंचमहाशक्ति, द्वारिकाधीश, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, बालाजी, संकटमोचन, बटुकनाथ, 84 घंटे वाली मां आदि मंदिरों पर देव दर्शन को श्रद्धालु गंगा स्नान कर पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed