{"_id":"752235964e25b7e57e0e86b6920510d4","slug":"ganga-bath-venerated-shrines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान कर मंदिरों में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान कर मंदिरों में की पूजा अर्चना
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 27 Oct 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। लहरा गंगा घाट, कछला घाट, हरि पैड़ी सहित अन्य घाटों पर स्नान कर मंदिरों में देव दर्शन किए और मनौतियां मानी। गंगा घाटों पर हर हर गंगे के जयकार गूंज रहे थे।
मंगलवार तड़के गुलाबी ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाई। पूरे दिन गंगा घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंजते रहे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारकर प्रसाद बांटा।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्रभु नाम का संकीर्तन करते हुए हरिपदी की परिक्रमा की।
हरिपदी के परिक्रमा मार्ग पर बैठे साधु संतों को दान दक्षिणा दी और संत आश्रम में भंडारा कराया।
गंगा घाटों और हरिपदी किनारे स्थित आदि वराह मंदिर, श्याम वराह, योगेश्वर, बटुकनाथ, बालाजी दरबार, सिद्ध हनुमान, पंचमहाशक्ति, 84 घंटे वाली माता आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।