{"_id":"5f4a9d738ebc3e3d065c446e","slug":"ganesh-chturthi-etah-news-agr456961533","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीगणेश को खुशी खुशी किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीगणेश को खुशी खुशी किया विदा
विज्ञापन
जीटी रोड से गणपति को विसर्जन को ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गणपति बप्पा को शनिवार को लोगों ने खुशी-खुशी विदा किया। इस दौरान भगवान श्री गणेश के जयघोष के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया।हाथी गेट के सामने लोगों ने विराजमान गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान पूरा परिवार इसमें शामिल रहा।
वहीं साप्ताहिक लॉकडाउन होने की वजह से विसर्जन की शोभायात्रा नहीं निकाली गई। ज्यादातर लोगों ने अपनी गाड़ी, स्कूटी, बाइक पर ही गणेशजी की मूर्तियों को रखकर कछला गंगाघाट पर विसर्जन के लिए ले जाते दिखाई दिए। इस दौरान दीपक सक्सेना ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से गणेशजी की मूर्ति घर में स्थापित की थी, जिसे आज कछला गंगाघाट पर अपनी गाड़ी में ही ले जा रहे हैं। विसर्जन के दौरान सिर्फ परिवार ही साथ में हैं।
पहली बार गणेश उत्सव रहा फीका
मनोज कुमार गोला का कहना है कि पहली बार गणेश उत्सव फीका नजर आया है। इससे पहले कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला। चारों ओर गणेश उत्सव की धूम रहती थी। इस बार कोरोना की वजह से घरों में ही पूजा-पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन
खूब उड़ाया जाता था रंग और गुलाल
नरेंद्र सिंह का कहना है कि गणपति विसर्जन के दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित होती थी। विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर गाते-नाचते गणपति बप्पा को ले जाते थे। लोग रंग गुलाल एक दूसरे पर डालते थे, लेकिन इस बार सब कुछ बैरंग रहा है।