फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Furniture businessman's daughter kidnapped, recovered

फर्नीचर व्यवसायी की पुत्री अगवा, बरामद

Sun, 26 Dec 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Furniture businessman's daughter kidnapped, recovered
एटा। शहर के एक फर्नीचर व्यवसायी की पुत्री को शनिवार रात अगवा कर लिया गया। डीएम आवास के पास धरना स्थल के सामने इस घटना को अंजाम दिया गया। इसे लेकर शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रात में ही कवायद करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कचहरी रोड निवासी व्यापारी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उनकी 15 वर्षीय बेटी शाम सात बजे के करीब पोस्ट ऑफिस के पास एक दुकान से पेन लेने गई थी। रात आठ बजे तक घर न पहुंचने पर चिंता हुई। पुस्तक भंडार पर पहुंचे, जहां बेटी नहीं मिली। इस पर अन्य परिजनों के साथ खोजबीन शुरू की। इस दौरान धरना स्थल के पास बेटी की स्कूटी पड़ी दिखाई दी। इसमें चाबी नहीं लगी थी। आसपास तलाश करने पर कलक्ट्रेट पार्क के आगे चार-पांच लोग खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

यह लोग हमें देखकर भागने लगे। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया। एक ने अपना नाम अमन उपाध्याय निवासी कचहरी रोड व दूसरे युवक ने निशांत शर्मा निवासी नारायण नगर बताया। दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आए। दोनों युवकों सहित अन्य लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। व्यापारी की बेटी के अपहरण की सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीमों को दौड़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया गया। किशोरी की मोबाइल लोकेशन शहर में ही मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के पास से उसको बरामद कर लिया। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि किशोरी को कुछ ही समय बाद बरामद कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed