{"_id":"6194fc25b210f7353b138db4","slug":"fraud-being-done-to-make-e-shram-card-etah-news-agr5149103163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए की जा रही ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए की जा रही ठगी
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में ई-श्रम कार्ड बनाता युवक। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए ई-श्रम योजना चलाई जा रही है। इसके कार्ड बनवाने के लिए श्रम विभाग ने सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालकों को ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए अधिकृत किया है, लेकिन कुछ लोग कार्ड बनाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। लोगों को भ्रमित कर रुपये लिए जा रहे हैं।
पीएसी छावनी के पास बनी कांशीराम कॉलोनी में बुधवार सुबह ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। अमर उजाला की टीम ने जब संबंधित युवक से कार्ड बनाने के अधिकार और लिए जा रहे रुपयों को लेकर जानकारी की तो वह अपना लैपटॉप व अन्य सामान समेटकर स्कूटी से भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में तीन दिनों से युवक लगातार आ रहा है।
100 से 300 रुपये प्रति कार्ड बनाने के नाम पर लिए जा रहे हैं। कॉलोनी के ज्यादातर लोग निरक्षर हैं, इनको सरकार की योजना के बारे में जानकारी तो दी गई लेकिन गलत तरीके से वसूली की जा रही थी। जब लोगों को पता चला कि सीएससी पर निशुल्क पंजीकरण किए जा रहे हैं, तो भड़क गए। ठगी के शिकार लोगों ने श्रम विभाग में शिकायत करने की बात कही है।