फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fourth FIR registered in dispute between two BJP factions.

Etah News: भाजपा के दो गुटों के बीच विवाद में दर्ज हुई चौथी प्राथमिकी

Fri, 21 Aug 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fourth FIR registered in dispute between two BJP factions.
मिरहची। भाजपा के दो गुटों में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद के चलते एक पखवाड़े में दोनों पक्ष से चार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इसमें सतेंद्र कुमार पर विधायक पर टिप्पणी करने के आरोप में दूसरी बार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। करीब 15 दिन पहले भी इसी आरोप में सतेंद्र पर एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी चंद्रवीर ने बृहस्पतिवार को थाने में एक तहरीर दी। इसमें नगला नारायण के सतेंद्र कुमार पर विधायक वीरेंद्र लोधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। चंद्रवीर ने आरोप लगाया है कि सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर विधायक वीरेंद्र लोधी पर अभद्र टिप्पणी की है, जो आपराधिक कृत्य है। करीब 15 दिन पहले भी सतेंद्र कुमार पर अचलपुर के श्याम सुंदर मिश्रा ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें भी सोशल मीडिया पर विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप था। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सर्वेश उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा में कई वर्ष से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है। रवि वर्मा के गांव कुटैना के योगेश की पत्नी नगर पंचायत की सदस्य है। सर्वेश उपाध्याय से नजदीकी होने पर योगेश का रवि से विवाद पैदा हो गया है। कुटैना गांव नगर पंचायत में शामिल होने पर रवि की तैयारी अध्यक्ष बनने की है। वर्ष 2023 का चुनाव लड़े मगर हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पखवाड़े पूर्व योगेश और रवि से झगड़ा होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रवि पर ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने का आरोप था। इस मामले में सर्वेश के पुत्र गोविंद ने रवि पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद श्याम सुंदर मिश्रा ने सतेंद्र कुमार पर विधायक पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद रवि बघेल ने बघेल समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सर्वेश उपाध्याय पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी विवाद में शुक्रवार को सतेंद्र पर एक बार पुन: विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed