फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four patients succumbed to fever

डेंगू से युवक व बुखार से महिला की आगरा में मौत : फोटो

Sat, 09 Oct 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Four patients succumbed to fever
एटा/जलेसर। बुखार और डेंगू का कहर जिले में लगातार जारी है। महिला सहित चार लोगों ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। शनिवार को नगला तुलसी के युवक और पुन्हैरा की महिला की आगरा में मौत हो गई जबकि बिल्सड़ में दो लोगों की मौत हो गई। छह बुखार से पीड़ित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए। इनमें पांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी 27 वर्षीय शीलेंद्र पुत्र पेशकार को 10 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे आगरा के एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां उपचार के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह उसकी वहां मौत हो गई। जलेसर क्षेत्र के गांव पुन्हैरा निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी रामखिलाड़ी को 7 दिन से बुखार आ रहा था। तीन दिन पहले परिजन आगरा ले गए, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। जलेसर के एक नर्सिंग होम पर शनिवार को 25 डेंगू के मरीज भर्ती थे। वहीं 30 अन्य बुखार पीड़ित मरीज अस्पताल में भर्ती थे। इधर अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव बिल्सड़ में बुखार से श्यामा देवी (40) और पंकज (50) की शनिवार को मौत हो गई। दोनों को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। श्यामा देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा था। उनकी मौत गांव में ही हुई है। जबकि पंकज की मौत कानपुर में इलाज के दौरान हुई है। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में चार बुखार से पीड़ित भर्ती किए गए। वहीं दो को मैटरनिटी विंग में भर्ती किया गया। शनिवार को गाजीपुर पहोर में स्वास्थ्य कैंप डॉ. विक्रांत यादव के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान रोहित एलटी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने जांच की। जहां पांच बुखार रोगियों में डेंगू के लक्षण मिले। छह अन्य गांव में भी स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed