फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four miscreants arrested in encounter

Etah: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही सहित सभी गोली लगने से घायल

Sat, 05 Aug 2023 09:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Aug 2023 09:58 AM IST
सार

एटा में मारहरा पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के चार अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक सिपाही सहित चारों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Four miscreants arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में मारहरा पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के चार अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। एक सिपाही सहित चारों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी से हुई लूट हुई थी। इस मामले को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात  करीब 11 बजे  थाना मारहरा पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग टीम रतनपुर नहर पुल के पास रामनगर समोखर को जाने वाले रास्ते के पास पहुंची तो प्रतीक्षालय के कमरे में पांच बदमाश लूट और डकैती की योजना बनाते मिले। 
विज्ञापन


बताया बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पप्पी यादव निवासी हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ पुराना पता जय गंज 35 नंबर सरकारी स्कूल थाना सासनी गेट अलीगढ, बबलू  निवासी धनीपुर बाबा कॉलोनी थाना गांधी पार्क अलीगढ़, शफीक निवासी नबाब मोहल्ला चामुंडा गेट के सामने कासगंज और सुधीर निवासी मुबारिक पुर सिगतरा जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश रवेंद्र निवासी आशा नगर थाना अकराबाद अलीगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में थाना मारहरा पर तैनात आरक्षी हरिओम भी गोली लगने से घायल हो हुआ है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से 11300 रुपए, तीन बाइक चार तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed